फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुश्ती दंगल में महिला पहलवान रहीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। मुजड़ीह ग्राम पंचायत के खेमईपुर बस्ती स्थित स्टेडियम में बाबू स्व. जयनाथ सिंह की स्मृति में अंतरप्रांतीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल में भाग लेने आई महिला पहलवान लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कुश्ती दंगल में पहलवानों ने तरह-तरह के दांव आजमाए।
विज्ञापन

महिला पहलवानों की कुश्ती लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। वाराणसी के अमर नाथ पहलवान ने चहनियां के मुकेश को निकास दाव लगाकर पटकनी दी। मिर्जापुर के दिनेश पहलवान ने खंजर दाव से भदोही के संतोष को पटकनी देकर इनाम अपने नाम किया। रूद्रपुर के भानू ने घरसौड़ी के मनीष पहलवान को पटकनी दी। सेमरी के रामबली ने कछवां के अजय को पटकनी दी। गढ़वा के चंदन ने चुनार के मनोज कुमार को पटकनी दी। सोनभद्र के 21 वर्षीय रवींद्र ने बीस वर्षीय बड़े गौतम को पटकनी देकर अपना लोहा मनवाया। आकाश व मोहन और रमेश व सूरज की कुश्ती बराबरी पर छूटी। कुश्ती दंगल देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। मुजड़ीह गांव निवासी स्व. बाबू जय नाथ सिंह ने शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर वर्ष 1952 में गांव में कुश्ती दंगल की शुरूआत की थी। तब से गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है। कुश्ती दंगल में दूर दराज से आए पहलवानों को इनाम दिया गया। सबसे बड़ी कुश्ती दस हजार रुपये की थी, जो बराबरी पर छूटी। रेफरी की भूमिका में नाहर सिंह और लटकू पहलवान रहे। कुश्ती दंगल में डाॅ. भगत सिंह, रंजीत सिंह, समर सिंह, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें