फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: छात्राओं को दी गई तिरंगे के महत्व की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मगरहा। सीखड़ स्थित नरोत्तम सिंह पदम सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को हर घर तिरंगा, आनंदी मां-एक जीवन बचाओ और कैंसर मुक्त भारत यात्रा अभियान के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लेकर देशभक्ति की भावना जगाने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने का संदेश दिया।
विज्ञापन



महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. सबीहा नाज ने छात्र-छात्राओं को महिला स्वास्थ्य संबंधी शपथ दिलाई। इसके बाद गृह विज्ञान प्रभारी डॉ. पल्लवी मिश्रा ने बीएससी की छात्राओं को महिला स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव, टीकाकरण और पोषण के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. प्रेम यादव, रोवर्स एवं रेंजर्स प्रभारी डॉ. राम नरेश यादव, डॉ. नीलम यादव, डॉ. मधु तिवारी, डॉ. दीपक वर्मा समेत महाविद्यालय के प्राध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें