राजदीप महिला महाविद्यालय के मैदान में चुनार के भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह का प्रचार करने के पहुंचे अभिनेता रवि किशन ने होरी गायन से शुरू किया और राजनीति पर भी बेबाक राय रखी। कहा कि जनता भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी का खात्मा और विकास चाहती है। यह काम भाजपा कर सकती है क्योंकि देशहित में नोटबंदी जैसा कड़ा फैसला नरेंद्र मोदी ही ले सकते हैं।
उन्होंेने कहा कि नोटबंदी ने कालाबाजारियों की कमर तोड़ दी है। केंद्रीय राज्यमंत्री मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि सपा सरकार में गुंडों और माफिया का बोलबाला है। अपहरण, हत्या, रंगदारी और जमीन पर कब्जे का धंधा फलफूल रहा है। भाजपा ही भय और भ्रष्टाचार मुक्त समाज देगी।
केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज और पेयजल मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश की हालत खराब है। इसका विकास भाजपा ही कर सकती है। सांसद विनोद सोनकर ने भी प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, लाल बहादुर सिंह, इं. राज बहादुर सिंह, अमित श्रीनेत, राम किशुन सिंह, डा. जिउत राम सिंह, प्रमोद तिवारी, अंजना सिंह आदि मौजूद रहे।