फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा यानी भारतीय झूठ पार्टी: सतीश मिश्रा

Mon, 27 Feb 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
सतीश मिश्र - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा का नाम भारतीय झूठ पार्टी हो गया है। ये बातें बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने गैपुरा के वैद्यश्रीकांत कन्या इंटर कॉलेज में परवेज खां के समर्थन में आयोजित सभा में कहीं। सपा को गुंडों की पार्टी करार देते हुए कहा कि सूबे में बसपा की लहर चल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने  हर साल न दो करोड़ नौकरियां दीं,न किसानों का कर्ज माफ किया और न  खाते में धन जमा कराया।  नोटबंदी अब पार्टी बोलना नहीं चाहती जबकि बैंक में लाइन में 150 लोगों की मृत्यु हो गई। कहा कि सपा सरकार में पांच वर्ष में 500 जगहों पर दंगे करवाए गए।15 लाख करोड़ का बजट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। सत्ता में आने पर पाई-पाई का हिसाब लेंगे। कहा कि जो अपने पिता का नहीं हो सकता वह जनता का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर तंज किया कि छह माह तक सपा को भ्रष्टाचारी और गुंडों की पार्टी बता रहे थे वे आज गलबहियां डाले घूम रहे हैं। सभा मंे नकुल दूबे, मनोेज तिवारी, परवेज खां, धनेश्वर गौतम ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष राजेश गौतम, गंगाधर दूबे, बबलू चौबे, सुरेश दूबे, शिवाकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें