फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने पुत्री को कुल्हाड़ी से काटा

Tue, 15 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशोरी के प्रेम संबंध की जानकारी होने पर उसके पिता ने शनिवार की रात कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। दुर्गंध निकलने पर लोगों ने सोमवार को सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव निकलवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला देहात कोतवाली के पिपराडाड़ गांव का है।

पुलिस के अनुसार किशोरी (17) कक्षा दस की छात्रा थी। कथित तौर पर उसका क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध हो गया। जानकारी होने पर उसके पिता राकेश पाल ने युवक से मिलने पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन


 पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी गुरुवार की रात घर से गायब हो गई। सुबह पिता ने उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली।  मां के अनुसार शनिवार की रात अंजली घर आई तो पहले उसे डांट फटकार लगाई।

फिर समझाते हुए उसे खाना खिलाकर सोने के लिए भेजा। इसी बीच उसके पिता आ गए और दो दिनों तक गायब रहने का कारण पूछने लगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

मामला बढ़ने पर पिता ने कुल्हाड़ी से बेटी के सिर तथा शरीर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पिता ने अंजली का शव घर के पास स्थित एक कुएं में ले जाकर फेंक दिया।
विज्ञापन


 दो दिनों तक मामला दबा रहने के बाद सोमवार को जब कुएं से दुर्गंध आने लगी तो ग्रामीणों ने किसी के गिरने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया।    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें