फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur Accident: ट्रक ने स्कूटी में मारी टक्कर, हादसे में पिता-पुत्र की मौत, बेटी घायल; लोगों ने लगाया जाम

Thu, 23 May 2024 12:03 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur Accident News :  मिर्जापुर जिले में गुरुवार की सुबह हादसा हुआ। एक ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें पिता-पुत्र की जान चली गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने जाम किया सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के कोलकम गांव के पास लालगंज कलवारी संपर्क मार्ग पर गुरुवार सुबह ट्रक से कुचलकर स्कूटी सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि पुत्री घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


यह है मामला
संतनगर थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव निवासी शिवराम (55) अपने पुत्र मंजिश कुमार (25) व पुत्री रानी (10) के साथ स्कूटी से कहीं जा रहे थे। कोलकम गांव के पास पहुंचे ही थे की सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। 

हादसे में पिता- पुत्र की मौत हो गई। वहीं पुत्री रानी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर पत्थर रख कर लालगंज कलवारी मार्ग को जाम कर दिया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास करती रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पिता- पुत्र की मौत के बाद घर में चीख- पुकार मच गई। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें