फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बेटे की शादी से लौट रहे पिता और उनके मित्र हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित राजकीय महाविद्यालय गेट के सामने मंगलवार की दोपहर में तीन बजे आगे चल रही बोलेरो के अचानक ब्रेक लेने से पीछे चल रही कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

बेटे की शादी से घर लौट रहे पिता और उनके मित्र घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी जमालपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज के टैगोर नगर मोहल्ला निवासी आत्मानंद वर्मा (55) अपने पुत्र सौरभ वर्मा की शादी में वाराणसी के होटल ताज में सोमवार को गए थे।
शादी समारोह के बाद मंगलवार की दोपहर बाद साढ़े तीन बजे कार से घर लौट रहे थे। उनके मित्र सोनभद्र के सिंगरौली निवासी सुरेश परिहार (56) कार चला रहे थे। कार अदलहाट थाने के पास राजकीय महाविद्यालय के गेट के सामने पहुंची थी कि वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही बीएसएनल कंपनी की बोलेरो ने पटरी बदलकर अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे आ रही कार उसमें टकरा गई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कार में फंसे सुरेश परिहार और आत्मानंद को गेट तोड़कर बाहर निकाला। तब तक पीछे दूसरे वाहन से विदाई कराकर आ रहे पुत्र और बहु भी मौके पर परिजनों के साथ पहुंचे। थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें