जुनियर बालक वर्ग कबड्डी चयन-ट्रायल में शामिल खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
मिर्जापुर। कबड्डी जू. बालक वर्ग का चयन-ट्रायल मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम भिस्कुरी में होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि चयन-ट्रायल में रुद्रेश, कुलदीप, शाहिल आलम, आकाश, आशीष बिंद, रुद्र पाठक, आशीष, विशेष श्रीवास्तव, अजय कुमार, अनीस कुमार, प्रिंस, संदीप, गोविंदा का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।