फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जनवरी को किसान निकालेंगे ट्रैक्टर जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। भारतीय किसान सेना की जमालपुर में हुई महापंचायत में कृषि कानून के विरोध में बैठक कर किसानों ने विरोध जताया है। किसानों ने निर्णय लिया कि आगामी 26 जनवरी को ट्रैक्टर से चुनार तहसील तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि इस समय सरकार किसानों के साथ तानाशाही पर उतारू है। सरकार में बैठे नुमाइंदे महलों में सो रहे हैं वहीं देश का किसान बगावत पर उतारू हैं। कहा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। एयर पोर्ट प्लेटफार्म सहित तमाम विभागों को बेचकर देश को बर्वाद करने पर तुली हुई है। उन्होने कहा सरकार किसानों पर तानाशाही किसान बिल थोपकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर अशोक दीक्षित, मुन्ना चौबे, नरेन्द्र सिंह, अशोक पाठक, केशरी नंदन चौबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें