फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ऑन लाइन बुकिंग के बाद ही किसानों को मिलेंगे बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की तरफ से 808.40 क्विंटल धान का मिला लक्ष्य, 10 मई तक किसान करा सकते हैं बुकिंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। इस बार ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों को ही 50 प्रतिशत अनुदान पर धान सहित अन्य बीज प्रदान किए जाएंगे। बिना बुकिंग के कोई भी बीज प्रदान नहीं की जाएगी। धान के लिए शासन की तरफ से 808.40 क्विंटल का लक्ष्य प्रदान किया गया है। इसके साथ ही अन्य बीजों के लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने बताया 10 मई तक बीज के लिए किसान ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि शासन की तरफ से धान के लिए इस बार 808.40 क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह काली उड़द 55 क्विंटल, अरहर 912.99 क्विंटल, तिल 127.75 क्विंटल, मूंगफली 1220 क्विंटल, ज्वार 2.40 क्विंटल, बाजरा 6 क्विंटल, कोदो 15 क्विंटल का लक्ष्य मिला है। इसी तरह सरजू 52-52 क्विंटल, बीपीटी 5240-200 क्विंटल, सियाट्स-1- 123 क्विंटल, नाटी मंसूरी 187.4 क्विंटल इसके अलावा पीआर 126- स्वर्णा संवृद्धि तथा एचयूआर 917 मिलाकर 200 क्विंटल लक्ष्य प्राप्त है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया किसान किसी भी दशा में 10 मई तक ऑनलाइन बुकिंग करा लें। उन्होंने बताया सभी 12 राजकीय बीज भंडार से बुकिंग कराने वाले किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें