फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: किसान जिले में करेंगे मूंगफली की खेती

विज्ञापन
मूंगफली शोध संस्थान जूनागढ़ में शामिल मिर्जापुर से किसानों का दल।-सोशल मीडिया।
विज्ञापन
मिर्जापुर। किसानों का 32 सदस्यीय दल मूंगफली शोध संस्थान जूनागढ़ से अध्ययन कर वापस शुक्रवार को लौट आया है। किसानों ने बताया कि वह जिले में मूंगफली की खेती करेंगे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि 11 से 19 फरवरी तक के लिए कृषि विभाग व चुनारगढ़ एफपीओ में शामिल किसानों के दल को रवाना किया गया था।
विज्ञापन



उप कृषि निदेशक विकेश कुमार सिंह पटेल ने बताया कि गंगा किनारे, मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र मे मूंगफली की अच्छी खेती के लायक है कई हजार हेक्टेयर भूमि मौजूद हैं। इसमें किसान मूंगफली की खेती कर अच्छी पैदावार कर सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया मूंगफली की खेती पर किसानों को जो भी जरुरत होगी उसकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। डीडी एजी ने बताया कि मूंगफली शोध संस्थान जूनागढ़ के लिए लगभग सभी विकास खंडों से दो से तीन की संख्या में किसानों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें