फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिले रुका भुगतान, खाद उपलब्धता की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को किसानों का रुका हुआ भुगतान करने के साथ ही, खाद की उपलब्धता व क्रय केंद्र के बहाली की मांग को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने कहाकि कोलना सहकारी साधन समिति लिमिटेड नरायनपुर बहुत पुराना संस्थान है। जो कभी आय में पूरे जिले में नंबर एक पर था। कुछ भ्रष्ट कर्मचारियों के वजह से आज संस्था बंद पड़ी है। यहां के सारे कर्मचारी हटा दिए गए है। जिसके कारण किसानों द्वारा समिति से लिया हुआ कृषि ऋण तो 30 जून तक जमा कराया जा रहा है। ज्यादातर किसान पैसा जमा कर चुके हैं, लेकिन किसानों का रुका हुआ भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। न ही उनको खाद उपलब्ध हो पा रहर है। मांग किया कि नए कर्मचारियों की नियुक्ति कर किसानों को बकाया भुगतान वापस कराते हुए पुरानी संस्था की क्रय केंद्र से बहाली कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें