फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की सूचना पर पुलिस ने रोकवायी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात नाबालिग से शादी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शादी रोकवा दी।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी किशोरी की शादी जनपद मेरठ निवासी युवक के साथ सोमवार की रात हो रही थी। जयमाल के बाद घराती-बराती भोजन के बाद डीजे पर नाच रहे थे। अचानक पुलिस धमक पड़ी। किसी की सूचना पर आधी रात पहुंची पुलिस ने उम्रदराज दूल्हे को देखते हुए शादी को रोकवा दिया। हालांकि छानबीन में पता चला कि लड़की भी बालिग है, लेकिन दूल्हे की उम्र कहीं ज्यादा थी। थाने में दोनों पक्ष की घंटों चली पंचायत में नतीजा नहीं निकला। बरातियों को बिना दुल्हन वापस लौटना पड़ा। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग से शादी की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो दोनों बालिग मिले, पर उम्र में आधे से अधिक का अंतर था। लड़की के भविष्य को देखते हुए शादी को रोक दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें