फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को किया जागरूक

Sat, 13 Feb 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह ने कोन ब्लाक के आधा दर्जन स्थानों पर शुक्रवार को चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को विस्तार से बताया।
विज्ञापन



चौपाल के दौरान उन्होंने ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसानों के हित में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई  के लिए मोदी सरकारी द्वारा लिया गया ऐतिहासिक फैसला है।

प्रधानमंत्री  फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम राशि को न्यूनतम कर दिया गया है। जिससे सभी किसान भाई बीमा को करवा सकते हैं।

 इस योजना के अंतर्गत खरीफ फसल पर दो प्रतिशत, रबी की फसल पर प्रीमियम 1.5 प्रतिशत तथा कामार्शियल फसल  पर पांच प्रतिशत प्रीमियम देकर 100 प्रतिशत बीमा राशि का लाभ लिया जा सकता है। राजेश सिंह ने कहा कि देश के 71 प्रतिशत अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है।
विज्ञापन


अगर देश का  किसान खुशहाल होगा तभी देश का विकास करेगा। पीएम फसल बीमा येेजना के नगर विधानसभा के प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि अभी तक जितना भी किसान बीमा था।

 उसका प्रीमियम बहुत अधिक था। इसलिए किसान इसका लाभ नहीं ले पाते थे। मोदी सरकार ने प्रीमियम कम करके किसानों के हित में कार्य किया हैं । जिसका लाभ सभी किसान भाई उठा सकते हैं। 

इस अवसर पर मनोज जायसवाल, नरसिंह बहादुर सिंह, गुलाब मौर्या , रामकेशर , मिटठू सोनकर, सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज दूबे ने किया जबकि  अध्यक्षता उमेेश सिंह ने किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें