फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजी गईं मां सरस्वती

Sat, 13 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसंत पंचमी पर नगर के शिक्षण संस्थानों में बड़े ही श्रद्धाभाव से मां सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रात:काल वैदिक मंत्रोच्चार बीच मां सरस्वती का पूजन-अर्चन सहित भव्य आरती की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने मां सरस्वती शारदे..एवं हे हंसवाहिनी मां वर दे वीणा वादिनी आदि गीतों को प्रस्तुत कर अज्ञानता को मिटा कर ज्योति और सच्चा ज्ञान प्रदान करने की प्रार्थना की।

बसंत पंचमी पर नगर के संस्कार पब्लिक स्कूल में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सामूहिक रूप से भजनों को प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय ने बसंत पंचमी की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय के प्रबंधक एआर भंडारी सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं व बच्चों ने मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

नगर के केबीपीजी कालेज में मां सरस्वती पूूजनोत्सव साहित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्वान ब्राम्हणों की देखरेेख में कालेज के प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह एवं प्रो. डा. रमेश चंद्र ओझा ने पूजन-अर्चन किया।

इस दौरान डा. शशांक शेखर द्विवेदी, डा. अशोक चंदेल, डा. मकरंद जायसवाल आदि रहे। विजयपुरा स्थित डा. सरला सर्राफ पब्लिक स्कूल में मां सरस्वती पूजनोत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय के चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने पूजन-अर्चन किया। डायरेक्टर आयुष सर्राफ ने बसंत पंचमी की महत्ता बताई। इस दौरान प्रधानाचार्य आस्था सर्राफ सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

नगर के धुंधी कटरा स्थित सुनीता बाल निकेतन में  पूजन-अर्चन, हवन-पूजन सहित विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मां की आराधना की।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक राम गोपाल त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सुमन लता गुप्ता सहित समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे। नगर के लिटिल फ्लावर स्कूल में निदेशक गीता गुप्ता ने मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन


नगर के रमईपट्टी स्थित नेहरू कालेज में निदेशिका वैशाली श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। संस्था की चेयरमैन कामिनी श्रीवास्तव ने मां की भव्य आरती की।

उधर मानव कल्याण समिति व समग्र मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से विधिवत मां सरस्वती पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें