फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नौ महीने बाद भी नहीं हुआ कृषक दुघर्टना बीमा का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के जोगियादरी में सितम्बर 22 में तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई थी। उनके परिजनों को नौ माह बाद भी कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ नही मिल सका है। कहा जा रहा है कि बजट के अभाव है। परिजन कार्यालयों का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

देवरी कला गांव निवासी आशीष कुमार यादव समेत तीन साथी युवक एक सितंबर 22 को जोगियादरी गए थे। दरी के आस पास अचानक बारिस होने से नाले में बाढ़ आ गई। बाढ़ के पानी में तीनों युवकों की डूबकर मौत हो गई थी। एनडीआरएफ की टीम ने तीसरे दिन शवों को खोजकर पानी से बाहर निकाला। पीएम रिपोर्ट में पानी पीने व दम घुटने से मौत होने की रिपोर्ट भी आ गई। दाहसंस्कार के बाद परिजनों ने कागजी कार्रवाई पूरी कर तहसील कार्यालय में जमा कर दिया। नौ महीने बाद अब बजट का अभाव बताया जा रहा है। उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि बजट आते ही परिजनों के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें