फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिंचाई कर लौटा, ठंड लगने की बात कर किसान सोया, सुबह मृत मिला

विज्ञापन
संतनगर थाना क्षेत्र के बनकी गांव निवासी मृतक किसान बबलू कोल। स्रोत- परिवार
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के बनकी गांव में मंगलवार की रात खेत की सिंचाई कर घर लौटे किसान ने ठंड लगने की बात परिजनों को बताई। उल्टी होने के बाद सो गया। सुबह न उठने पर पत्नी उठाने गई तो मृत अवस्था में मिले। बनकी गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि बड़े भाई बबलू कोल (35) मंगलवार नौ बजे खेत की सिंचाई कर घर पहुंचे। खाना खाते ही ठंड लगने की बात कहकर बिस्तर में सोने चले गए। रात एक बजे कई बार उल्टी हुई। पत्नी सरोज से बोले ठंड लग रहा है। इसके बाद फिर से सोने चले गए। बुधवार सुबह देर तक बिस्तर से नहीं उठे तो पत्नी जगाने पहुंची। पति की हालत देख प्रधान प्रतिनिधि दीपक पटेल को फोनकर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे दीपक पटेल अपने साधन से बबलू कोल को पटेहरा पीएचसी ले गए। वहां डाॅ. राजकुमार ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक को तीन पुत्र एक पुत्री है। मौत से पिता रामा कोल, पत्नी सरोज, भाई राजकुमार का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रधान प्रतिनिधि दीपक पटेल ने बताया कि राजस्व विभाग को किसान की मौत की सूचना दे दी गई है। मड़िहान तहसीलदार आशीष पांडेय ने बताया कि ठंड से मौत में मृतक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर किसान दुर्घटना की राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


पन्नी लगाकर रहते थे पति-पत्नी -पटेहरा। पत्नी सरोज रोते हुए बार-बार यही कहती रही की घरवा न होए से पन्नी में सोवत रहेन बिरना। मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कराने के लिए कच्चा मकान गिराकर उसी पर आवास का निर्माण हो रहा है। इस कारण बगल में पन्नी लगाकर पति उसी में सोते थे। बच्चों के साथ खुद पत्नी बगल के कच्चे मकान में सोती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें