फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन का आरोप : मोबाइल छीनने वाले को पकड़ने में गिरा था यात्री

विज्ञापन
​चील्ह पुलिस द्वारा पकड़े गए मोबाइल छिनने के आरोपी। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी के पास शनिवार देर शाम चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत मामले में परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रेन में मोबाइल की छिनैती की गई। छीनने वाले को पकड़ने में ट्रेन से गिर गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ला निवासी श्यामबाबू (40) प्रयागराज के मुठ्ठीगंज में रहता था। वह जोधपुर हावड़ा ट्रेन में सवार होकर मिर्जापुर आ रहा था। ट्रेन जैसे ही सबरी रेलवे फाटक के पास पहुंची। ट्रेन की गति धीमी होने पर श्यामबाबू नीचे उतरने लगा। उस दौरान उसका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे चला गया। जिससे उसका पैर कट गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

साले अजय का आरोप: साले अजय का आरोप है कि ट्रेन में श्याम बाबू का एक युवक मोबाइल छीनकर कर भाग रहा था। उसी को पकड़ने में वह ट्रेन से गिर गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें