फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन से स्पष्टीकरण, एक के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही 50 लाख रुपये से अधिक के लागत वाले निर्माण कार्यों के प्रगति जानी गई। समीक्षा से प्रभारी आयुष्मान भारत एवं बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने पर जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी व अधिशासी अभियंता लघु डाल से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को जिलाधिकारी ने दिया।
विज्ञापन

50 लाख से ऊपर की परियोजना चुनार स्टेडियम के निर्माण में विगत दो माह से कोई प्रगति न आने पर परियोजना प्रबंधक यूपी सिडको पर कार्रवाई का निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिया। साथ ही समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि जो कार्य पूर्ण हो गए हैं तथा जिसमें फिनिशिंग का कार्य अवशेष है, उसे पूरा करते हुए तत्काल हैंडओवर किया जाए। विंध्याचल में गंगा नदी के दाहिने किनारे पर स्नानाघाट, दीवान घाट का निर्माण के बारे में कार्यदायी संस्था यूपीसीएल ने बताया कि जनवरी के अंत तक कार्य पूर्ण हो जाएगा। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुड़पेली, रजौली, धौंवहा, संतनगर आदि की भी समीक्षा करते हुए कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में राजकीय दृष्टिबाधित विद्यालय, नवीन राजकीय हाईस्कूल पटेहरा, कोठी लहनपुर, अदलपुरा, दाढ़ीराम की भी समीक्षा की गई। बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा में पीएम आवास ग्रामीण की कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई। परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देशित किया कि आवासों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना में 41 प्रतिशत तथा मुख्यमंत्री आवास योजना में 28 प्रतिशत प्रगति बताई गई। इसके अलावा अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, प्रभागीय वनाधिकारी पीएस त्रिपाठी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कैलाश नाथ व शशिकांत, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनय मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा आदि मौजूद रहे।
सड़क निर्माण के कार्यों में तेजी लाएं
शास्त्री ब्रिज से इमामबाड़ा तक निर्माणाधीन सड़क का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बृहस्पतिवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप डालने के लिए खोदी गई सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया । इमामबाड़ा तक पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। कार्यदायी संस्था जल जीवन मिशन व जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देशय दिया कि सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिर्जापुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें