फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बैठक में नहीं आने पर मंडी समिति के सचिव से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बैठक में नहीं आने पर मंडी समिति अहरौरा के सचिव से स्पष्टीकरण मांग लिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने 15 जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सोलर पंप लगवाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सीडीओ विशाल कुमार तथा कृषि विभाग द्वारा गठित एफपीओ (फार्मर्स प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन) के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए किसानों की समस्याएं सुनकर समाधान कराने का निर्देश दिया। बैठक में नहीं आने पर उन्होंने अहरौरा मंडी समिति के सचिव से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने पीएम फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना के तहत नामित कंपनियों के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही कृषक उत्पादक संगठन की निगरानी आदि की भी समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न एफपीओ ने लाइसेंस बनवाने में दिक्कतों के बारे में बारे में जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी तथा मंडी समिति के सचिव को लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कराकर तय समय में जारी करने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि को एफपीओ का सत्यापन कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की हिदायत दी। उन्होंने एफपीओ के पदाधिकारियों से कहा कि जमालपुर, सीखड़, मझवां तथा नरायनपुर विकास खंड वाराणसी के करीब होने के कारण काम करने की असीम संभावनाएं हैं। कहा कि लालगंज तथा हलिया क्षेत्र में दलहन और तिलहन की खेती के लिए भी एफपीओ काम करें। जिलाधिकारी ने फसल बीमा योजना, किसानों के केेसीसी तथा सोलर पंप लगवाने की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप 15 जुलाई सभी सोलर पंप लगवाने का निर्देश दिया। साथ ही आगाह किया कि लापरवाही की शिकायत मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई एजेंसी इस काम में हीलाहवाली करता है तो उसे काली सूची में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें