फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैैलेट पेपर देते समय बरतें सावधानी

Wed, 25 Nov 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान और सदस्य पद के लिए तीसरे और चौथे चरण के मतदान कार्मिकों को मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


 प्रशिक्षण के दौरान पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय को मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे मे बताया गया।

प्रशिक्षण के दौरान सदस्य पद का बैलेट पेपर देते समय विशेष सावधानी बरतने का निर्देश दिया। जिला पंचायतराज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने कहा कि चुनाव के दौरान मतदान कार्मिकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

मतदान कार्मिक चुनाव कार्य को सावधानी पूर्वक करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने मतदान कार्मिकों को बैलेट पेपर और बैलेट  बाक्स के प्रयोग के बारे में  विस्तार से जानकारी दी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी आचार संहिता का  पूर्णतया पालन करें।
विज्ञापन


 उप निदेशक कृषि एसपी श्रीवास्तव ने मतदान  कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान  मतदान और बैलेट बाक्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैलेट बाक्स को एंटी क्लाक वाइज  खोलें।

मतदान होने के बाद मतदान कार्मिक बैलेट बाक्स  को सावधानीपूर्वक सील  करें। साथ  ही मतदान करने के बाद  मतदाता की  उंगली पर स्याही अवश्य लगाएं। इस दौरान बैैलेट पेपर एकाउंट,  प्रोसाइडिंग आफिसर की डायरी लिखते रहें।

मतदान के  दौरान लाइन से वोटिंग  करवाएं। जिला कृषि अधिकारी एसके सिंह ने  कहा कि सभी पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय पोलिंग पार्टी रवाना होने से पूर्व  बैलेट बाक्स,
विज्ञापन


स्टेशनरी, मतदाता सूची और बैलेट पेपर की जांच करेंजिससे कोई  कमी होने पर तुरंत दूर कर लें।  उन्होंने ने  पार्टी रवानगी,  मतदान  होने और  मतपेटी जमा होने के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें