खेल से शरीर चुस्त दुरुस्त होता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का
निर्माण होता है। इसलिए जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेल नितांत आवश्यक है।
सभी छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ ही खेल में भी पूरे मनोयोग से प्रतिभाग
करें।
उक्त बातें मंगलवार को राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में वार्षिक खेलकूद
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य डा. ओम हरि
सिंह ने कहीं। उन्होंने ध्वजारोहण और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण
कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पहले दिन आठ सौ मीटर दौड़ में अनिल और
प्रतिमा यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि ने शांति के
प्रतीक कबूतर और गुब्बारे हवा में छोड़ा और एनसीसी कैड्टस के परेड की सलामी
ली। प्रतियोगिता के पहले दिन दौड़, डिस्कस थ्रो, जैबलिन थ्रो, लंबी कूद,
ऊंची कूद का आयोजन किया गया।
जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग
किया। आठ सौ मीटर बालक वर्ग दौड़ में लवकुश यादव द्वितीय और सत्येंद्र
कुमार मौर्य तृतीय तथा आठ सौ मीटर बालिका वर्ग में निधि मौर्या द्वितीय और
शालू देवी तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी
किया गया।
संचालन विजय तिवारी और मोहम्मद मिस्बाहुल हक ने किया। मुख्य
अतिथि ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को खेलकूद में निर्णायक मंडल निर्णय को
स्वीकार करने और राष्ट्र की शपथ दिलाया।
वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में
मुख्य अतिथि के साथ संस्था अजय कुमार, बीके मिश्रा, यशवंत कुमार, बीके
सिंह, डा शिखा मेहता, डा. सुमन, धीरज कुमार, केएल चौधरी, एम सरवर, राहुल
दिनेश, एम शाहिद, एपी पांडेय आदि मौजूद रहे।