फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: नहीं आए परीक्षक, प्रायोगिक परीक्षा लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के राजकीय इंटर कॉलेज और श्री माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में रसायन विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा नहीं हो सकी है। बताया गया कि बोर्ड की ओर से प्रायोगिक परीक्षा लेने के लिए जो परीक्षक बाराबंकी से आने वाले थे, उन्होंने आने से इंकार कर दिया है। इसके चलते प्रायोगिक परीक्षा लटक गई है।
विज्ञापन

बताया गया कि दोनों विद्यालयों में परीक्षा के लिए बाराबंकी से परीक्षक को आना था। किसी कारण से परीक्षक ने आने से इन्कार कर दिया। इससे दोनों विद्यालयों में रसायन विज्ञान की परीक्षा नहीं हो सकी।
भौतिक विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने बताया कि इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को सूचना दी जा चुकी है। जब बोर्ड से कोई परीक्षार्थी आएगा तो परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें