फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: हादसे के दूसरे दिन भी यात्री पार करते रहे रेलवे लाइन, मूकदर्शक बनी रही आरपीएफ-जीआरपी

विज्ञापन
चुनार जंक्शन पर घटना के दूसरे दिन लाइन नंबर सात को पार करते छात्र छात्राएं। फोटो संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह नेताजी एक्सप्रेस से कटकर छह महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। देर रात आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद पांच शवों का अंतिम संस्कार पुलिस की सुरक्षा में चौबे घाट पर हुआ।
विज्ञापन

चौबे घाट पर एक ही चिता पर चाची व दो भतीजी की चिता सजाई गई। यह दृश्य देखकर घाट पर मौजूद परिजन और ग्रामीणों के आंसू नहीं थमें।
रेलवे स्टेशन चुनार पर बुधवार की सुबह सवा नौ बजे चोपन–प्रयागराज पैसेंजर से उतरकर रेलवे लाइन पार करते समय प्लेटफार्म नंबर पर तीन आ रही नेताजी एक्सप्रेस की चपेट में आने से छह महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
इसमें राजगढ़ के खम्हरिया निवासी विजयशंकर की दो बेटी शिव कुमारी (17) व साधना (12), दोनों की चाची सविता (30) पटिदार की अंजू (20) और सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के बसवा गांव निवारी कलावती (57) के शव का रात आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद चौबे घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। अंजू को पिता श्यामा ने और सोनभद्र के कलावती को पति जर्नादन यादव ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें