नगर के बसही बाजार में एक साड़ी के दुकान खरीदारी करती महिलाएं, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। सहालग का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कपड़ा बाजार ग्राहकों से गुलजार हो गया है। शादी की तैयारी के लिए सुबह से लेकर देर शाम तक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों की भीड़़ बढ़ गई है। इस बार जीएसटी में आई कमी से व्यापारियों को भी अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। शहर में वासलीगंज, घंटाघर, बसनई बाजार, त्रिमुहानी आदि बाजारों में कपड़े से प्रतिष्ठान सजा है। देवोत्थान एकादशी के बाद से सहालग का सीजन शुरू हो गया है। जो 16 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान करीब 13 शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं। हर शादी में औसतन पांच से 15 लाख रुपये का खर्च होता है। ऐसे में कपड़ा प्रतिष्ठान में पहुंचे ग्राहकों को व्यापारी लगन के आकर्षक स्कीमों व छूट से लुभा रहे। कपड़ा व्यापारी विश्वनाथ, संतोष जैन, रवि बरनवाल व रमेश कुमार का कहना है कि इस बार कपड़े पर जीएसटी दर घटने से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। व्यापारियों का कहना है कि सहालग सीजन में बनारसी कढ़ाई के साड़ी के अलावा लक्ष्मीपति साड़ी की मांग है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए प्रतिष्ठानों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।