फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: उद्यमियों और व्यापारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री का सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शास्त्री पुल से आवागमन बंद होने के बाद अपने ही जिले में आने के लिए उद्यमियों और व्यापारियों को टोल टैक्स देना पड़ रहा है। रविवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के चैप्टर चेयरमैन के नेतृत्व में उद्यमियों और व्यापारियों ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री को ज्ञापन देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के चेयरमैन ने मनोज खंडेलवाल ने कहा कि जनपद एवं नगर सिर्फ सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों एवं व्यापारियों का केंद्र है। मिर्जापुर में दूसरे जिलों से लोगों का आना-जाना बहुत कम हो गया है। आईआईए के मंडलीय सचिव मोहनदास अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में तीन टोल प्लाजा स्थापित हैं। इसके चलते अपने ही जिले में उद्यमियों और व्यापारियों को टोल टैक्स देकर आना पड़ रहा है। उद्यमियों ने जिले में स्थापित सभी टोल प्लाजा को दूसरी जगह कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मिर्जापुर दरी मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष बुधिया, कल्याण अग्रहरि, नरेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें