फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करें : मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचन नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में राजनीतिक दलों व अभ्यर्थियों द्वारा प्रचार के लिए प्रयुक्त होने वाली वस्तुओं के रेट चार्ट के संबंध में विचार किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि अधिकारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में पारदर्शिता व समयबद्धता सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आलेख्य प्रकाशन की तिथि 17 नवंबर, दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगी। दावा व आपत्ति का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जा सकेगा। विशेष अभियान की तिथि 21, 22, 28 व 29 नवंबर होगी तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 है। मंडलायुक्त ने आरओ, एआरओ से कहा कि प्रकाशन समय से होना चाहिए और यह भी सुनिश्चित करें कि सभी बीएलओ समय से अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी बिना अनुमति के जिला नहीं छोड़ेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, मुख्य कोषाधिकारी, उप जिलाधिकारी चुनार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें