विकसित उत्तर प्रदेश के लिए आयोजित नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की बैठक को संबोधित करते नगर पालिक
मिर्जापुर। विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व के लिए बृहस्पतिवार को लालडिग्गी स्थित नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इस दौरान पर्यटन व अन्य सुविधाओं को बढ़ाने की बात कही गई।
बैठक में उत्तर प्रदेश को 2047 तक विकसित बनाने के लिए सदन के सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिए। सभासद अलंकार जायसवाल ने कहा कि नगर में पर्यटन को बढ़ावा देकर नागरिक सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है। अन्य सभासदों ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर नागरिक सुविधाओं को बढ़ाया जा सकता है। ऐसे कई सुझाव सदन के सदस्यों ने इस बोर्ड की बैठक में दिया। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। जैसा कुछ दिनों पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कर के पालिका के आय ओर बढ़ाने के सुझाव दिए थे। कहा कि प्रदेश को विकसित बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने सभी लोगो से सुझाव मांगे है,पोर्टल पर जाकर उस सुझाव को दे सकते है। विकसित भारत का रास्ता विकसित उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। देश में सबसे पहले विकसित उत्तर प्रदेश राज्य बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा,जिससे 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित बनाने का संकल्प पूरा किया जा सके। संचालन ईओ जी लाल ने किया। इस अवसर पर अधिकांश सभासद उपस्थित रहे।