रायबरेली से इलाहाबाद के लिए चले एक निजी कंपनी के इंजीनियर की लाश सोमवार की सुबह विंध्याचल थाना क्षेत्र के बिरोही रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर पड़ी मिली।
पुलिस से सूचना पाने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिवारवालों ने आशंका जताई कि उसकी हत्या करने के बाद लाश को रेल पटरी पर लाकर रखा गया है।
इलाहाबाद के शिवकुटी थाना क्षेत्र के जोधवल तेलियरगंज निवासी विनय पांडेय (उम्र 32 वर्ष) पुत्र सत्यप्रकाश पांडेय एक निजी कंपनी में इंजीनियर था। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे विनय रायबरेली से गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर इलाहाबाद के लिए निकला।
रात करीब दस बजे उसने परिवार के लोगाें को फोन करके घर आने की बात बताई। लेकिन वह सोमवार भोर तक घर नहीं पहुुंचा। सोमवार को रेल कर्मियाें की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी विंध्याचल ने उसक ी जेब में मिले मोबाइल फोन से परिवार के लोगाें को घटना की जानकारी दी।
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने आशंका जताई कि उसकी हत्या करके लाश रेल पटरी पर डाली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन बजे तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिवार के लोगाें ने हंगामा मचाया। तब जाकर शव का पोस्टमार्टम हुआ।