फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क की पटरियों से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर क्षेत्र में दूसरे दिन बुधवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क की पटरियों पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

सुबह जिला अस्पताल से लेकर वासलीगंज तक सड़क के दोनों तरफ नापी कराई गई। एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम के नेतृत्व में नापी कराकर अतिक्रमण वाले भवनों की दीवाराें पर लाल निशान लगाकर चिह्नित किया गया। अतिक्रमण हटाने के लिए वृहद योजना भी बनाई गई। साथ ही रूट चार्ट भी जारी किया गया। बुलडोजर के साथ चल रहे पुलिस के जवानों के चलते किसी ने भी नापी तथा अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रबल विरोध नहीं किया। हालांकि कुछ स्थानों पर हंगामा के आसार दिखे, लेकिन उन्हें शांत करा दिया गया। जिला अस्पताल से लेकर संकट मोचन मंदिर तक सड़क की पटरियों पर हुए अवैध कब्जा को बुलडोजर से हटवाया गया।
विज्ञापन

सड़क के किनारे नाली के ऊपर रखे पटियाें को भी हटवाया गया। इस दौरान जो दुकानदार पटरियाें पर काबिज थे, उनके अतिक्रमण को हटवाया गया। मंडलीय अस्पताल के मुख्य गेट के सामने लगे बैनर-पोस्टर को जेसीबी के माध्यम से हटवाया गया। जो दुकानें बंद थीं, उनके सामने रखे सामान को नगर पालिका के अधिकारी ट्रैक्टर-ट्राॅली पर लदवाकर ले गए। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों से अतिक्रमण खुद हटाने के लिए कहा जा रहा था। साथ ही चेतावनी दी जा रही थी कि खुद अतिक्रमण नहीं हटाने पर ध्वस्त करने की चेतावनी दी जा रही थी। दुकानदारों को एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण को तत्काल नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। इस पर कुछ दुकानदार तो खुद सड़क पर रखे सामान हटाने लगे। अभियान शाम को शुरू होने के बाद देर रात तक चला। एडीएम शिवप्रताप शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट लाल बहादुर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें