फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिकता के साथ हटाए जाएंगे वन भूमि से अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वन भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त न किया जाएगा। शिकायत प्राप्त होने पर उसे प्राथमिकता के साथ हटाया जाएगा। ये बातें नवागत प्रभागीय वनाधिकारी संजीव कुमार ने व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होने कहा वन क्षेत्र में शासन के मंशानुरुप अवैध खनन, शिकार व अतिक्रमण पर नियंत्रण किया जाएगा। डीएफओ राकेश चौधरी के सेवा निवृत्त हो जाने के बाद जिले में यह पद खाली चल रहा था। संजीव कुमार ने वृहस्पतिवार को जिले का पद भार ग्रहण करने के तत्काल बाद कार्यालय में मौजूद एक-एक पटल तक पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने वन रेंजरों क्षेत्र में क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण, खनन व परिवहन पर विशेष नजर रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें