फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Encounter: मिर्जापुर में मुठभेड़...दो बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली; 20-20 हजार के हैं इनामी

Wed, 13 Aug 2025 11:53 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

UP Encounter News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में पुलिस ने मुठभेड़ कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश को अस्पताल भेजा गया, दूसरे को जेल। दोनों के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश और उसकी बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mirzapur News: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के ओझला पुल के पास से बुधवार की सुबह कटरा और चील्ह पुलिस ने मुठभेड़ में छिनैती करने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें एक के पैर में गोली लगी। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले कटरा कोतवाली और चील्ह थाना क्षेत्र से दोनों ने महिलाओं से छिनैती की थी। दोनों पर कई मुकदमें दर्ज हैं। दोनों पर 20-20 हजार का इनाम भी घोषित है।

मोटरसाइकिल सवार प्रिंस तिवारी निवासी ग्राम जगन्नाथपुर गोहिया थाना गोपीगंज (भदोही) व अमन सिंह उर्फ गुलशन सिंह, निवासी ग्राम चेकबेसाहू थाना गोपीगंज (भदोही) को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई, जिसमें प्रिंस तिवारी के पैर में गोली लगी। पुलिस मुठभेड़ में घायल प्रिंस को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों क्रमश: प्रिंस तिवारी और अमन सिंह के पास से घटना में प्रयुक्त दो तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, वाराणसी के थाना मिर्जामुराद क्षेत्र से चोरी की गई नीली अपाचे बाइक, लूट की गई 3980 रुपये, पीली धातु की एक मंगलसूत्र, सफेद धातु की ब्रेस्लेट बरामद किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें