फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों तक ट्रकों से नहीं जाएंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारियों एवं रिटर्निंग अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में कोई भी कर्मचारी ट्रकों से मतदान केंद्र तक नहीं जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस से निर्वाचन से संबंधित मतदान, मतगणना कार्मिकों आदि की नियुक्ति तथा प्रभारी अधिकारियों को स्टाफ उपलब्ध कराने के बारे में जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्य के लिये 13 हजार से अधिक कार्मिकों को ड्यूटी पर लगाने के लिये प्रथम रेडमाइजेशन करा लिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी रिटर्निंग अफसरों को निर्देशित किया कि आरओ हैंडबुक का भलीभांति अध्ययन कर लें, ताकि निर्वाचन कार्य संपन्न कराने में किसी प्रकार कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को मतदान के दिन मतदान की वेबकास्टिंग एवं उसकी मानिटरिंग के लिये सक्षम अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने की हिदायत दी। सर्विस वोटरों के लिए पोस्टल बैलेट की उपलब्धता व अन्य कार्य भी समय से सुनिश्चित किए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने प्रभारी अधिकारी परिवहन, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार को निर्देशित किया कि मतदान कार्मिकों को ट्रकों से मतदान केंद्रों पर न भेजें। इस कार्य के लिये पर्याप्त मात्रा में बसों, भारी एवं हल्के वाहनों का अधिग्रहण आदि की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कराएं। प्रत्याशियों के व्यय लेखा की जांच एवं निर्वाचन आयोग को व्यय संबंधी सूचना समय से भेजने तथा प्रत्याशियों का लेखा विवरण तैयार कराने, टेंट, फर्नीचर, विद्युत आदि बिलों के सत्यापन के लिए कार्मिकों की तैनाती व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी हिदायत दी। बैठक के दौरान चुनाव के लिए गठित सभी टीमों उड़नदस्ता, वीडियो निगरानी व वीडियो अवलोकन आदि टीमों द्वारा अब तक उठाए गए कदम की समीक्षा की गई। साथ ही आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें