मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को सुबह कलेक्ट्रेट स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम में बैठक कर संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह से कहा कि एक नोडल अधिकारी बनाकर मानीटरिंग कराएं। उन्होंने कोविड-19 टेस्ट के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने की हिदायत दी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कम्प्यूटर में जो फीडिंग करायी जा रही है, उसकी मानीटरिंग के बारे में जानकारी ली। सचेत किया कि जिसकी ड्यूटी शिफ्टवार लगायी जा रही है, वह ड्यूटी से अनुपस्थित न हों। अनुपस्थित पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान संबंधित चिकित्सक उपस्थित रहे।