जय चित्रांश आंदोलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक रविवार को रेलवे स्टेशन के समीप एक होटल में आयोजित की गई।
बैठक में देश के विभिन्न शहरों से आए लोगों ने कायस्थ समाज के हित में कार्यरत संगठनों के सामंजस्य से कायस्थों को एकजुट कर एक मंच पर लाने, दहेज रहित विवाह कराने ,युवाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने आदि पर चर्चा की।
बैठक में इलाहाबाद से आए संगठन के समन्वयक धीरेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के घरों की लड़कियों की शादी की समस्या के निराकरण हेतु प्रयास किया जाएगा।
संरक्षक डा. डीएल श्रीवास्तव ने कहा कि समाज में युवाओं की सहभागिता से ही कुरीतियों का निराकरण संभव है।
डा. अरविंद श्रीवास्तव के संयोजकत्व में आयोजित बैठक में से निकला संदेश निश्चित तौर पर पूरे कायस्थ समाज में जाएगा और लोग समस्याओं के निराकरण हेतु जागरूक होंगे।
बैठक में मंगल प्रदीप, डा. अरविंद श्रीवास्तव, गोविंद खरे, महेंद्र खरे, सक्षम श्रीवास्तव, जयप्रकाश सिन्हा, प्रेम कुमार सिन्हा, विशाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।