संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर शनिवार को एल टी ग्रेड शिक्षक पद की काउंसलिंग कराने के लिए महिला अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह दस बजे से शुरू हुई काउंसलिंग सांयकाल पांच बजे तक चलता रहा।
तल्ख धूप की परवाह किए बगैर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची महिला अभ्यर्थियाें ने अपनी काउंसलिंग कराई।
महिला काउंसलिंग के पहले दिन अभ्यर्थियों सहित उनके अभिभावक तल्ख धूप में पसीने-पसीने हो रहे थे, हालांकि कार्यालय के बाहर टेंट की भी व्यवस्था की गई थी।
कार्यालय के बाहर बने पांच से ज्यादा काउंटरों पर सुबह काउंसलिंग में पहुंचे अभ्यर्थियों के प्रस्तुत किए गए शैक्षणिक अभिलेखों का उनके मूल अभिलेखाें से मिलान करने का सिलसिला अनवरत चलता रहा।
अभ्यर्थियों के अभिलेखों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर काउंसलिंग कमेटी की ओर से अपनी टिप्पणी दर्ज करके रख लिया गया।