फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ब्राह्मण-मुस्लिम समाज को बसपा से जोड़ने पर जोर

विज्ञापन
बिसुंदरपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबो​धित करते बसपा मुख्य मंडल प्रभारी विनोद कुमार बागड़ी
विज्ञापन
- विस चुनाव की तैयारियों के लिए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति
विज्ञापन

मिर्जापुर। बसपा की ओर से रविवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के विसुंदरपुर सेक्टर के बूथ-36 के अंतर्गत नीबी मोहल्ले में बैठक हुई। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मिर्जापुर-वाराणसी मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी विनोद कुमार बागड़ी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य सर्वसमाज को संगठन से जोड़ना है। खासकर ब्राह्मण और मुस्लिम समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि बसपा ने सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर काम करते हुए सभी वर्गों को सम्मान और भागीदारी देने का प्रयास किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान विस अध्यक्ष संजय कुमार गौतम, मुक्तेश्वर कुशवाहा, सिकंदर, सुदर्शन, कुंदन सोनकर, संजय भारती, सुदीप कुमार और राधेश्याम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें