फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: स्केटिंग कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
कैंप का आयोजन छात्रो को स्केटिंग की जानकारी देते समर्पित कुमार। स्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
50 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया तैयार
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर के समर्पित स्केटिंग अकादमी में रविवार को एक दिवसीय स्केटिंग कैंप लगा। दो चरणों में लगे कैंप में 50 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों को स्केटिंग की तकनीक के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी कराई गई।
कैंप के पहले चरण में बच्चों को यूपी रोलर स्पोर्ट्स संघ की ओर से 23 से 26 अक्तूबर तक गौतम बुद्ध नगर स्थित देवासम स्केटिंग ट्रैक पर होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया गया। कैंप में मिर्जापुर के 50 बच्चों को उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ से जोड़ा गया। बच्चों को प्रोफेशनल क्वाड और प्रोफेशनल इनलाइन स्केट के बारे में जानकारी दी गई। दूसरे चरण में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के बीच मैत्री प्रतियोगिता कराई। इसमें नगर के पांच स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में अद्विक, कार्तिक, प्रभेव, दिव्या, कविश, प्रियम, ऋषभ, प्रियांशी, अंजलि, अक्षत, अक्षय, जैन मौर्य, शिवम और स्वतंत्र समेत कई बच्चों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम का आयोजन अनंत राज भंडारी के सहयोग और मिर्जापुर जिला स्केटिंग कोऑर्डिनेटर समर्पित कुमार के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। समर्पित स्केटिंग अकादमी के निदेशक एवं जिला स्केटिंग कोऑर्डिनेटर समर्पित कुमार ने कहा कि अकादमी का उद्देश्य बच्चों को स्केटिंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें