मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को पांडेयपुर स्थित विंध्यवासिनी हाॅल में जन शिक्षण संस्थान की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रुप डांस देश रंगीला में बबीता, शशि और प्रतिक्षा यादव ने प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान निदेशक अखिलेश कुमार शुक्ल सहित अन्य मौजूद रहे।