फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक वाहनों पर नहीं लगेगा पंजीकरण शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। इलेक्ट्रानिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यूपी सरकार ने निर्णय लिया है कि अब यूपी में बनने वाले एक लाख इलेक्ट्रानिक वाहनों पर पंजीकरण शुल्क नहीं लगेगा। इसके अलावा दो पहिया वाहन पर रोड टैैक्स भी फ्री रहेगा। अन्य इलेक्ट्रानिक वाहन पर रोड टैक्स 75 प्रतिशत लगेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों की सवारी करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए सहूलियत भरी खबर है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में उद्योग को बढ़ावा देने व इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने यह निर्णय लिया है। सरकार की इस पहल से जहां प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगेगा। हालांकि, अभी जिले के लोगों में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर रुझान नहीं दिख रहा, लेकिन इस निर्णय के बाद मिर्जापुर ही नहीं प्रदेश के अन्य जिलों की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहन फर्राटा भरते हुए नजर आने लगेंगे। एआरटीओ विवेक कुमार शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश में बनने वाले, बिकने वाले और पंजीकृत होने वाले एक लाख वाहनों को कर में छूट प्रदान किया जाएगा। बताया कि वाहन पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रानिक बाइक में 100 प्रतिशत रोड टैक्स और अन्य इलेक्ट्रानिक वाहन में 75 प्रतिशत रोड टैक्स की छूट मिलेगी। इस व्यवस्था के तहत दी जाने वाली छूट के प्रावधान को परिवहन निगम के वाहन-4 साफ्टवेयर में लोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें