फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए अधिवक्ताओं ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में अधिवक्ताओं के ऊपर हुए हमले पर बुधवार को अधिवक्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुतलीघर निवासी संदीप कुमार सोनकर ने बताया कि वह मंगलवार को साइकिल से कचहरी जा रहा था। रास्ते में विपक्षियों ने घेरकर पिटाई किया। बचाने पहुंचे परिजनों को भी मारा पिटाई। जानलेवा हमले में परिवार के लोग घायल हो गए। पिटाई करने के साथ विपक्षियों ने छिनैती भी किया, पर पुलिस ने सिर्फ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। मांग किया कि आरोपियों पर छिनैती का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। दूसरा मामला गिरधर चौराहे के पास का है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलखरिया का पुरा गांव निवासी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार ने एसपी को ज्ञापन देकर बताया कि वह मंगलवार की रात को घर जा रहे थे। गिरधर चौराहा के पास गली में पहुंचे थे कि विपक्षियों ने पिटाई कर दी। विपक्षियों ने रिवाल्वर की मुठिया से भी मारा। चांदी की चेन छिन लिया। मांग किया कि आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें