फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घरों में उतरा करंट, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के कन्हईपुर गांव में रविवार की रात बस्ती में लगे 25 केवीए ट्रांसफार्मर से हाईवोल्टेज का करंट घरों में उतर गया। जिससे एक महिला झुलस गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सैकड़ों परिवार के लोगों को उमस भरी गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। गांव निवासी रेशमा मौर्य रात घर का पंखा चलाने गई, तभी अचानक हाईवोल्टेज करंट की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन में परिजन अपने निजी साधन से दीपनगर के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। गांव के इस 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर से दत्तूपुर, नौडीहंवा, कन्हईपुर खास आदि बस्ती में रात भर सप्लाई बाधित होने से सैकड़ों घर में अंधेरा छाया रहा। पटेहरा कला फीडर पर पटेहरा गांव की विद्युत सप्लाई मामूली फाल्ट के चलते दोपहर 12 बजे से ठप हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर एसएसओ और लाइनमैन ने विभाग को फर्जी रिपोर्टिंग कर फाल्ट दुरुस्त करने की जानकारी दे दी। ग्रामीण शुभम सिंह, राज किशोर, भगवान प्रसाद का आरोप है कि एसएसओ, लाइनमैन विभाग को फर्जी रिपोर्टिंग करते हैं। सप्लाई को बराबर बाधित रखा जाता है। अवर अभियंता जयशंकर प्रसाद ने बताया कि हाईवोल्टेज सप्लाई बाधित होने की सूचना नहीं है। तत्काल लाइनमैन भेज कर सप्लाई बहाल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें