फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: आज से कार्य बहिष्कार करेंगे बिजली कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। निजीकरण के विरोध में मंगलवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष कमेटी के तत्वावधान में विरोध सभा आयोजित की गई। फतहां स्थित मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय परिसर में हुई सभा में कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी कि निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो 21 मई से कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए दीपक सिंह ने कहा कि 21 मई से समिति का निजीकरण के विरोध में आंदोलन तीव्र होगा। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके बाद भी यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो पूरी तरह से आंदोलन की राह पकड़ी जाएगी। राजेश कुमार गौतम ने कहा कि निजीकरण का प्रस्ताव वापस होने तक समिति का संघर्ष जारी रहेगा। कर्मचारी किसी भी कीमत पर निगम का निजीकरण नहीं होने देंगे। इस अवसर पर विनीत मिश्रा, रमेश वैश्य, मनीष श्रीवास्तव, विपिन पटेल, जयकार पटेल, सुमित यादव, राम सिंह, प्रमोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें