फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पिता ने डांटा तो ट्रेन से कटकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार में सोमवार की शाम को पिता ने दादा के हाथ की ड्रेसिंग न कराने पर बेटे को डांटा तो उसने कोहड़िया गांव के पास ट्रेन से कटकर जान दे दी। रात को 12 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी अजय विश्वकर्मा (19) का शव रात 11 बजे घर से दो किमी दूर कोहड़िया गांव के पास रेलवे लाइन पर शव मिला। पास में उसकी बाइक और दो मोबाइल फोन पड़े थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
युवक के पिता रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि उनके पिता लक्ष्मी शंकर के हाथ में फोड़ा हुआ है। निजी अस्पताल में उनकी ड्रेसिंग कराई जाती है। सोमवार को वह बेटे अजय को ड्रेसिंग कराने के लिए बोले थे लेकिन वह खेलने चला गया। शाम को घर लौटा तो उससे ड्रेसिंग न कराने से डांटा। इससे वह नाराज हो गया और रात साढ़े 10 बजे बाइक लेकर कहीं चला गया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें