मिर्जापुर। नगर के घोड़े शहीद स्थित एसटीपी प्लांट के लिए 11 केवी लाइन का निर्माण होना है। इसके लिए शनिवार को सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र से टाउन संख्या एक और टाउन संख्या दो फीडर सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शटडाउन के दौरान पुलिस लाइन,पांडेयपुर, तहसील चौराहा, महुवरिया, भटवा की पोखरी, गिरधर का चौराहा,वासलीगंज, रामबाग, सिटी कोतवाली आदि क्षेत्रों की पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।