फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हुए होम क्वारंटीन, एक कर्मचारी मिला था कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत सब स्टेशन अहरौरा में तैनात एक कर्मचारी के रविवार को कोरोना पाजिटीव मिलने पर सोमवार को उपकेंद्र को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया। सब स्टेशन में तैनात सभी सात कर्मचारी क्वारंटीन में चले गए हैं। अधिशासी अभियंता, एसडीओ समेत अवर अभियंता भी 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में चले गए हैं।
विज्ञापन

नगर के जलालपुर के पास सोमवार को भारी बरसात के चलते विद्युत पोल टूट जाने से कई स्थानों की विद्युतापूर्ति गुल हो गई। कर्मचारी काम पर लगे हैं लेकिन देर शाम तक वह ठीक नहीं हो सका था। वहीं
विद्युत उप केंद्र लालगंज- बस्तरा फीडर सुबह 10 बजे से लेकर शाम तक ठप है। दर्जनों गांव के उपभोक्ता हलकान रहे। वहीं दो पेयजल टंकियों से जलापूर्ति भी बाधित रही। लालगंज बस्तरा फीडर उपकेंद्र का सबसे जर्जर ब्रेकडाउन और रोस्टर वाला फीडर माना जाता है। कटाई निवासी ब्रह्मदत्त सिंह का कहना है कि इस फीडर ब्रेकडाउन और कटौती के चलते 14 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। निनवार उत्तर के निवासी आध्या सिंह पटेल का कहना है कि यह फीडर ब्रेकडाउन के नाम से पहचाना जाता है। आए दिन तार टूटना इसका शगल बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें