फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: तीन मोहल्लों में दिन भर गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के कई मोहल्लों में रविवार को दिन भर बिजली गुल रही। लोगों ने जानकारी की तो बताया गया कि सिविल लाइन उपकेंद्र का एक केबल खराब हो गया है, जिसे बदला जा रहा है। अधिकारियों ने देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगर के वासलीगंज, घंटाघर के कुछ हिस्से व रामबाग के कुछ हिस्सों मेंं दिन भर बिजली नहीं रही। सुबह के 10 बजे से ही बिजली गायब रही। दोपहर में कुछ देर के लिए आई लेकिन जल्दी ही चली गई। उसके बाद शाम छह बजे तक बिजली नहीं आई। पानी भरने का समय हुआ तो लोग परेशान हुए। पता करने लगे कि क्या बात है तो पता चला कि केबल ध्वस्त हो गया है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दिन के समय सीवर कनेक्शन के लिए संबंधित विभाग ने शटडाउन लिया था। उसके बाद आपूर्ति शुरु हुई तो केबल ध्वस्त हो गया, जिसे बदला जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें