फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवा की टक्कर से विद्युत पोल हुआ क्षतिग्रस्त, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के पास हाइवा की टक्कर से रोशनहर गांव में लगे तीन विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। अहरौरा विद्युत सब स्टेशन पर सोमवार की दोपहर से ही आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे तीन सौ गांवों में उमस भरी गर्मी के बीच लोगो को दिन गुजारना पड़ा। विद्युतापूर्ती पर आश्रित पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। हाइवा चालक द्वारा बार बार विद्युत आपूर्ति प्रभावित किए जाने से आजीज आए लोगों ने जब शिकायत की तो एसडीओ के बोल बिगड़ गए। जन शिकायत और समस्या को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग फिर से मुकदमा दर्ज कराने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

टेंगड़ा मोड़ से हनुमना तक सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके द्वारा सोनपुर गांव में क्रशर प्लांट लगाया गया है। जहां पहले से ही 33 केवीए की मेन लाइन पिरल्लीपुर से अहरौरा सब स्टेशन को जोड़ने वाली कई बार वाहन चालकों की लापरवाही से क्षतिग्रस्त कर दी गई। परंतु विभाग कार्रवाई की बजाय आरोप का खेल खेलता रहा। परिणाम यह कि अहरौरा खास डीह पर स्थित सब स्टेशन से जंगल महाल, इमलिया चट्टी, जमालपुर व अदलहाट फीडर के लिए विद्युत आपूर्ति की जाने वाली मेन लाइन की आपूर्ति सोमवार पुन: हाइवा की टक्कर से बाधित हो गयी। सोमवार की दोपहर तीन विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। अवर अभियंता राकेश सिंह ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व भी इसी तरह हाईवा से विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था तो उस समय आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने एसडीओ से प्रकरण में सख्ती बरतने की मांग की तो उनके बोल बिगड़ गए। एसडीओ ठिकरा जनता के सर फोड़ कर अपना पल्ला झाड़ लिया । जिसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
वर्जन
-हाइवा की टक्कर से बार बार पोल को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। लापरवाही एवं मनमाने पन के चलते विभाग को परेशान होना पड़ रहा है। आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। पोल क्षतिग्रस्त होने के बाद विभाग को कितना नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।- मनीष कुमार झा, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चुनार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें