चील्ह स्थानीय बाजार से भटेवरा मार्ग पर नीचे लटकते विद्युत तार से राहगीरों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। शिकायत के बावजूद विभाग मौन है। जिससे राहगीरों में समेत स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है।
चील्ह बाजार से भटेवरा मार्ग पर विद्युत पोल से तार काफी नीचे लटक रहे हैं। सड़क पर वाहन गुजरते समय हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दिन में तो लोग किसी तरह से निकल जाते हैं, लेकिन रात में मार्ग से गुजरना कठिन हो जाता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से विद्युत तार को सही कराने की मांग की है।