फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन क्षेत्र में अवैध खनन,11 पर कार्रवाई

Mon, 03 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
अकाली पार्षद के भाई पर माइनिंग का आरोप - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विज्ञापन
ड्रमंडगंज वन रेंज अंतर्गत वन क्षेत्राधिकारी ड्रमंडगंज ने शनिवार को कैमूर पहाड़ी पर किए जा रहे अवैध खनन स्थलों पर औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान टीम ने बबुरा रघुनाथ सिंह कंपाट नंबर तीन चार तथा आठ में हो रहे आधा दर्जन खनन स्थलों पर बनाकर रखी गई हजारों पटिया नष्ट कर दिया। वहीं नीचे रखी 60 पटिया को जब्त कर दिया। इस संबंध में वन विभाग ने 11 लोगों पर वन अधिनियिम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

वन क्षेत्राधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि गत काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र के कैमूर पहाड़ियों पर खनन माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से खनन कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही शनिवार को फोर्स के साथ एक दर्जन खनन स्थलों पर छापेमारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जहां बनाकर रखी गई हजारों पटिया तोड़वाकर नष्ट करवा दिया गया। वहीं एक स्थान पर रखी 60 पटिया को जब्त कर लिया गया हैं। बताया कि इस मामले में क्षेत्र के वन पाल सिंहे, बबलू सिंह, अवधेश सिंह, चंद्रमणि, रोहित सिंह, बीनू सिंह, गुलजार अंसारी, फुल्लर कोल, ह़दयपाल आदि के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें